व्यक्ति के जीवन में उसके नाम का बड़ा महत्व है। नाम के संयुक्तांक प्राप्त होने से हमें यह पता चल जाता है कि अमुक व्यक्ति क्या है। कई बार ऐसा भी होता है कि व्यक्ति का नामांक उसके मूलांक एवं भाग्यांक से मेल नहीं खाता। साथ ही नाम ध्नात्मक होने के बजाय ऋणात्मक होता है, ऐसे में वह व्यक्ति जीवन-भर संघर्ष करता रहता है, पर उसे कुछ मिलता नहीं है। जैसे फूटे हुए घड़े में कोई कितना ही पानी डालता रहे, वह भरता नहीं है, ठीक यही हाल उस व्यक्ति का होता है जिसका नामांक उसके मूलांक या भाग्यांक के अनुकूल नहीं है। या नाम ध्नात्मक होने के बजाय ऋणात्मक है, नामांक में शुभ परिवर्तन करने से व्यक्ति का भाग्य बदल जाता है।