Hemant Mishra Astrologist – Online Astrologer

ज्योतिष अंधविश्वास नहीं है, प्रामाणिक विज्ञान है। मार्गदर्शन करना ही ज्योतिष का उद्देश्य है। ज्योतिषी कोई भगवान नहीं है और न ही किसी का प्रारब्ध बदल सकते हैं। वर्तमान संदर्भ में ज्योतिष शास्त्र की प्रासंगिकता यह है कि ज्योतिषी सही मार्गदर्शन कर सकते हैं। जिससे कि कर्तव्यविमूढ़ व्यक्ति को सही दिशा मिल सके। * व्यक्ति का नामांक उसके मूलांक एवं भाग्यांक से मेल नहीं खाता। ऐसे में वह व्यक्ति जीवन-भर संघर्ष करता रहता है, पर उसे कुछ मिलता नहीं। जैसे फूटे हुए घड़े में कोई कितना ही पानी डालता रहे, वह भरता नहीं, ठीक यही हाल उस व्यक्ति का होता है जिसका नामांक उसके मूलांक या भाग्यांक के अनुकूल नहीं है।
HEMNAT -0000007

अंक ज्योतिष के अनुसार जानें आपका नाम शुभ है या अशुभ

॥ श्री गणेशाय नमः ॥

            संसार के समस्त वैज्ञानिकों ने निरन्तर शोध और परीक्षणों द्वारा यह प्रमाणित किया है कि हमारा सौर मण्डल, नौ ग्रहों से संचालित है। इसी प्रकार से संसार की सारी गणना नौ अंकों से संचालित है। ये नौ अंक, नौ ग्रहों से संचालित है। इस परिपेक्ष्य में अंक विद्या अपने आप में एक चमत्कारी विज्ञान है। नौ अंकों का यह खेल, नौ ग्रहों की तरह पूरे संसार की समग्र घटनाओं को अपने आप में समेटे हुए है। अंक विद्या एक ऐसा पारस पत्थर है जिसके स्पर्श से असफलताओं को सफलता में बदला जा सकता है। इसके लिए हमें प्रत्येक अंकों में छिपे हुए उसके रहस्यमय स्वरूप को पहचानना होगा। इस प्रसारण में पहली बार आप अंकों के मानवीकरण स्वरूप को स्पष्टतः देख पायेंगे, समझ पायेंगे।

अंकों के माध्यम से आप अपने जीवन साथी को तुरन्त पहचान पायेंगे। आप अपने एवं इष्ट मित्रों के भाग्योदय काल को तुरन्त जान जायेंगे।

 

          व्यक्ति के नाम में भी अजब शक्ति छिपी होती है। नामांक के रहस्य को पहचान कर, आप नाम बदल कर व्यक्ति का भाग्य बदल सकते हैं। इस विषय को किसी भी अंकशास्त्री ने स्पर्श नहीं किया। ऐसे अनेक अछूते रहस्यों को इस प्रसारण के माध्यम से दुर्लभ चित्रों के साथ इस प्रसारण में प्रस्तुत किया है। यह प्रसारण खास व आम दर्शकों के लिए विशेष रूप से प्रस्तुत किया जा रहा है।

          आधुनिक ‘न्यूमेरोलॉजी’ प्राचीन हिन्दू आचार्यों की देन है। विश्व को शून्य का ज्ञान भारत ने दिया। बीज गणित के आविष्कारक ब्रहमगुप्त ने शून्य की अनन्त शक्ति को खोज निकाला। ज्योतिष गणित के महान् आचार्य ब्रहमगुप्त राजस्थान की मिट्टी (भीनमाल ) में जन्म और जन्म से श्रीमाली ब्राह्मण थे। हमें यह भी नहीं भूलना चाहिए कि अंकगति की खोज करने वाले गणितज्ञ भी हिन्दू आचार्य ही थे। उन्होंने यह शोध कर प्रमाणित किया कि 25827 वर्षों के बाद सूर्य राशि चक्र (मेष के शून्य अंश) पर वापस उसी जगह आ जाता है, जहां से उसने यात्रा प्रारम्भ की थी। अंकों की गणित का ज्योतिष से गहरा सम्बन्ध है। ज्योतिष का काम अंकों के बिना नहीं चलता। ‘अंक ज्योतिष’ या न्यूमेरोलॉजी मूलतः गणित की संख्या का एक विशेष प्रकार का फलित है, जिसके द्वारा हम मनुष्य के विशेष चरित्र, उसके भूत, भविष्य एवं वर्तमान के बारे में काफी कुछ बतला सकते हैं।

           ज्योतिष-सिद्धान्त की क्लिष्ट गणित-गुत्थियों को समझना, संहिता ग्रंथों को पढ़ना, हरेक के वश की बात नहीं। इसी प्रकार से सामुद्रिक शास्त्र एवं हस्तरेखाओं के सूक्ष्म अध्ययनपूर्वक फलादेश भी, कोई आसान प्रक्रिया नहीं है। आज के युग में केवल अंकों द्वारा भविष्य जानने की प्रक्रिया एक बहुत ही सहज, सरल व चमत्कारी विद्या है। इस विद्या को भली-भाँति समझने के बाद आप किसी भी अनजान जातक का भविष्य उसकी जन्म तारीख से विवाह की तारीख से, उसके नाम से, उसके जीवन की महत्वपूर्ण घटना से तत्काल बतलाकर अनजान से अनजान व्यक्ति को चमत्कृत कर सकते हैं। संसार की प्रत्येक वस्तु संख्या की सीमा में आती है । सधर्मी वस्तुएं एवं अंक एक-दूसरे को खींचते हैं, और विधर्मी वस्तुओं व विरोधी अंक – संख्या में विकर्षण व शत्रुता का भाव बना रहेगा। विज्ञान सम्मत इस बात को हमारे जीवन की वर्ष भर की घटनाओं के साथ घटाकर देखेंगे, तो हम पाएंगे कि अंक हमारे दैनिक जीवन का अभिन्न अंग हैं।

          अधिक दूर क्यों? यदि हम स्वयं के जीवन को, मूलांक व भाग्यांक के माध्यम से टटोलेंगे तो अंक-विद्या के आश्चर्यजनक परिणाम से हम स्वयं चमत्कृत हो जाएंगे। अंकों की गणना 1 से प्रारम्भ होकर 9 पर समाप्त हो जाती है। 9 के बाद सभी अंक इस अंक माला की पुनरावृत्ति के होते हैं। अंक 10, अंक (1+0) 1 की पुनरावृत्ति है। क्योंकि शून्य (Zero = 0) को अंकों में स्थान नहीं दिया गया। अंक 11 में दोनों अंकों को जोड़ने पर 2 की संख्या प्राप्त होती है। अंक 12 तीन की, 13 चार की पुनरावृत्ति है। अंक 19 में फिर । तथा 9 के योग से 10 प्राप्त होता है जो पुनः । की पुनरावृत्ति है। अंक 20 पुनः अंक 2 की पुनरावृत्ति है। जिस प्रकार संगीत के सात मूल सुरों से समस्त राग-रागिनियों की रचना हुई है ठीक उसी प्रकार से अंकों की पुनरावृत्ति का क्रम अनन्त है पर मूल शक्ति 9 तक ही सीमित है।

          वैसे तो अंक-विद्या पर अनेक प्रकार की ज्ञान YouTube, Facebook पर उपलब्ध हैं, परन्तु हमने अपने आम दर्शकों के मनोविज्ञान को समझते हुए अंक-विद्या को सरलतम विधि से समझाने का प्रयास किया है। अंकों के रहस्यमय चित्र, जिनमें अंकों का मानवीकरण किया गया है, आज से करीब तीन हजार वर्ष पुराने हैं और दर्शकों के सामने पहली बार हमारे चैनल पर प्रसारित हो रहा हैं इजिप्सियन एवं मिश्रवासियों ने अंकों के इन चमत्कारों को आत्मसात किया। भारत की यह प्राचीन विद्या दूर विदेशों में अलग ढंग से फैली एवं फली फूली ।

हमारा यह दावा तो नहीं, किन्तु पूर्ण विश्वास है कि इस प्रसारण को देखने के बाद व्यक्ति अंक-विद्या में पारंगत विद्वान् हो जाएगें।